नमस्कार दोस्तों मैं आज आपलोगों को इस लेख के माध्यम से बताने जा रहा हूँ कि अगर आपके भी इलाके में पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं की जाती हैं तो आप सबंधित अधिकारी को पत्र कैसे लिख सकते हैं ? आज इस लेख में हमलोग देखेंगे जल आपूर्ति अधिकारी को पत्र कैसे लिखते हैं ?
पत्र लिखते समय कुछ विशेष बिंदु पर ध्यान रखनी चाहिए जैसे –
1 . पत्र में सरल व सटीक भाषा का प्रयोग करना
2 . अधिकारी के पद का प्रयोग कर चिन्हित करना | (जैसे – जल आपूर्ति अधिकारी , खाद्य आपूर्ति अधिकारी आदि )
3 . अधिकारी के कार्यालय का पता देना | ( जैसे – धनबाद नगर निगम , धनबाद , झारखण्ड )
4 . पत्र में विषय देना |
5 . पत्र में अपना सामान्य जानकारी का जिक्र करना | ( जैसे – नाम , पता )
6 . जल आपूर्ति न होने से हो रही समस्या का जिक्र करना | आदि
जल आपूर्ति अधिकारी को आवेदन पत्र कैसे लिखें ?
सेवा में ,
जल आपूर्ति अधिकारी ,
धनबाद नगर निगम ,
धनबाद ,झारखण्ड |
विषय – अनियमित जल आपूर्ति के सम्बन्ध में |
मान्यवर ,
सविनय निवेदन हैं कि मैं ( अपना नाम लिखें ) संजीत कुमार , ( अपने जिला के नाम ) धनबाद जिला के शास्त्री नगर ( अपने इलाके का नाम लिखें ) का स्थायी निवासी हूँ | श्रीमान इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र में जल आपूर्ति की अनियमितता की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ | श्रीमान पहले हमारे यहाँ पानी निरंतर आया करता था | गत कुछ महीनो से किसी कारणवश आपूर्ति सुबह शाम दो बार कर दी गई हैं | प्रातः पांच बजे से लेकर आठ बजे तक और शाम छह बजे से लेकर आठ बजे तक जल आपूर्ति हुआ करती थी , लेकिन अभी सिर्फ शाम को ही आपूर्ति होती हैं वो भी अनियमित रूप से पानी की सप्लाई होती हैं | कभी कभी तो यह भी बंद हो जाता हैं | आपको तो ज्ञात हैं कि पानी हमारे दैनिक जीवन के लिए कितना उपयोगी हैं , नहाने , साफ़ – सफाई और खाना आदि बनाने के लिए इसकी बहुत जरुरत पड़ती हैं | घरों में इतना सारा पानी संग्रह करके रखना कठिन हैं |
अतः आपसे अनुरोध हैं कि आप इस पत्र पर गंभीरतापूर्वक विचार कर इस क्षेत्र में जल आपूर्ति का नियमित कराने के सम्बन्ध में अविलम्ब कोई न कोई ठोस कदम उठाने की कृपा करें |
धन्यवाद |
(Sign करें )
भवदीय
संजीत कुमार ( अपना नाम लिखें )
शास्त्री नगर धनबाद ( अपना पता लिखें )